Religious

आरती, स्तोत्र और साधना-यात्रा

काफी समय से मैं ब्लॉग पर नियमित रूप से लेख नहीं लिख पा रहा था। इसका प्रमुख कारण यह रहा कि मैं पिछले कई वर्षों से एक ऐसे धार्मिक ग्रंथ के निर्माण में संलग्न था, जिसमें सभी आरतियाँ और स्तोत्र पूर्णतः शुद्ध, प्रमाणिक और त्रुटिरहित रूप में संकलित किए जा सकें।

📥 आरती संग्रह PDF डाउनलोड करें

भारतीय सनातन परंपरा में प्रातःकाल का समय अत्यंत पवित्र माना गया है। प्रत्येक सनातनी व्यक्ति अपने गुरु और ईश्वर का स्मरण कर, आरतियों एवं स्तोत्रों के माध्यम से भक्ति भाव व्यक्त करता है। यह साधना मन को शांति, स्थिरता और दिनभर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।

किन्तु व्यक्तिगत अनुभव में मुझे यह महसूस हुआ कि विभिन्न पुस्तकों एवं स्रोतों से प्राप्त आरतियों और स्तोत्रों के पाठ में कहीं-कहीं त्रुटियाँ या अशुद्धियाँ देखने को मिलती हैं। मेरा यह आशय नहीं है कि सभी ग्रंथ अशुद्ध हैं, परंतु उपलब्ध सामग्री में पूर्ण एकरूपता और शुद्धता का अभाव अवश्य दिखाई देता है।

इसी अनुभूति ने मेरे मन में यह विचार उत्पन्न किया कि क्यों न एक ऐसा संकलन तैयार किया जाए, जिसमें आरतियाँ और स्तोत्र अधिकतम शुद्धता के साथ एकत्रित किए जाएँ। इसी उद्देश्य के साथ मैंने विभिन्न स्रोतों से उनका संकलन प्रारंभ किया और कुछ विद्वान साथियों के सहयोग से इस कार्य को आगे बढ़ाया।

इस प्रक्रिया में काफी समय लगा, क्योंकि एक ओर कार्यालयीन दायित्व थे और दूसरी ओर पारिवारिक जिम्मेदारियाँ भी। इसके बावजूद यह संकल्प निरंतर बना रहा कि इस कार्य को पूर्णता तक पहुँचाना ही है।

अंततः यह प्रयास अब एक पूर्ण रूप ले चुका है। इस आरती संग्रह पुस्तक के तैयार होने पर मन में गहन संतोष और आत्मिक आनंद का अनुभव हो रहा है। अब केवल इसके प्रकाशन की प्रक्रिया शेष है।

आरती संग्रह पुस्तक आपको कैसी लगी?
कृपया अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव एवं टिप्पणियाँ अवश्य दें। आपकी हौसला-अफ़ज़ाई और मार्गदर्शन से मुझे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

One Comment

  • Anonymous

    An excellent book! Most Aarti books available in the market contain many errors, but this one is remarkably accurate and well-prepared. Highly commendable. My sincere appreciation!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!