Nature
-
सितारा-संस्कृति का मोहपाश और हम…
आज मन ने प्रश्न किया कि सितारा-संस्कृति हमें इतना क्यों आकर्षित करती है। सितारा-संस्कृति अर्थात् बड़े-बड़े नाम वाले सितारों की पार्टियां, आयोजन, विवाह इत्यादि। जब भी किसी बड़े सितारों के कार्यक्रम (इवेंट्स) मीडिया दिखाता है तो हम अपने आप को वहां एक अलग दुनिया में खड़ा पाते हैं। एक रंगीली आभासीय दुनिया में खो जाते हैं। आनंद प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। मध्यम वर्ग इस सपनों की दुनिया में रम जाता है। शायद शारीरिक और मानसिक रूप से दबी हुई इच्छा की पूर्ति कुछ पल के लिए ही सही, पूरी होती दिखती है। प्रत्येक व्यक्ति यह इच्छा पूरा होता भी देखना चाहता है। खैर, यह बात तो अलग है…
-
ओ पालनहारे! तुम्हारे बिना हमारा कौन…
आज ज़िंदा रहने के लिए सबसे बड़ी जद्दोजहद चल रही है। एक-दूसरे को देखकर सभी सहमे हुए हैं। गले और हाथ मिलाना तो दूर की बात अब तो नज़रें मिलाने से भी बच रहे हैं। किसी भी घर में हालात ठीक नहीं है। अच्छी खबर सुनने को कान तरस गये हैं। बस कुछ शब्द जरूर सुनने को मिल रहे हैं—कोरोना, सैनिटाइजर, साफ-सफाई, चिता, अर्थी, दाह-संस्कार, शोकसभा और श्मशान। पहले ये शब्द सुनकर डर लगता था अब तो… हर पल एक नया शोक संदेश सुनने को मिल रहा है। सबके ज़हन में एक ही बात है कि कब तब ऐसे चलेगा। समाचारपत्र देख लो या खबरें सुन लो। व्हाट्सअप में मैसेजे…
-
प्रकृति में सुकून…
कोरोना ने ऐसी जिंदगी बदली की जो जहां खड़ा था, उसे पीछे धकेल दिया। खैर, लंबे समय के बाद शिमला जाना हुआ। खूबसूरत पहाड़ी प्रदेश में पहुंचकर ऐसा लगा जैसे सारे बंधन तोड़कर खुली हवा में सांस ले रहा हूं। शरीर में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ। खुला-खुला वातावरण तो थोड़ा-थोड़ा ठंड का अहसास। फरवरी का दूसरा सप्ताह था। बर्फ तो कहीं नजर नहीं आयी लेकिन जो सुकून इस पहाड़ों में मिला, उसे शब्दों में बयां तो बिल्कुल नहीं किया जा सकता। बहती हुई हवा और साथ में सांय-सांय करते ऊंचे-ऊंचे देवदार के वृक्ष एक अलग आनंद का अहसास करा रहे थे। पूरा वातावरण अलग संगीतमय तान छेड़ रहा…
-
कोई लौटा दे बीते हुए दिन
यह सच है कि बीते हुए दिन वापस तो नहीं आ सकते। लेकिन उन यादों को जरूर ताजा किया जा सकता है। हमारा छोटा-सा परिवार। हम दोनों भाइयों की शादी के बाद परिवार बड़ा हो गया। बहन भी शादी के बाद ससुराल चली गई। मैं भी रोजगार के चक्कर में बाहर चला गया। अब घर जाना साल में एक बार ही हो पाता है। वह भी तब जब बच्चों की स्कूल में जून महीने में छुट्टियां हो जाती हैं। तब वही पहाड़ और गर्मी से राहत के लिए अपना मकान याद आता है। अपना दो मंजिला मकान आज भी है। शायद मकान को बने सौ साल से ऊपर हो गये…



